नगरा में होगा मढ़ौरा विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक
मढ़ौरा : प्रखंड बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक मढ़ौरा में संपन्न हुई I बैठक में मढ़ौरा विधानसभा के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक तीन अप्रैल को नगरा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया I उक्त बैठक में सारण के एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी के साथ जिला के सभी वरीय नेता भी उपस्थित रहेंगे I इसकी जानकारी देते हुये नगर बीजेपी अध्यक्ष भानू प्रताप रूडी ने बताया कि बैठक में बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता नोडल पदाधिकारी,मंच, मोर्चा कार्यसमिति के सदस्य भाग लेंगे I बैठक में विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, प्रो. रामबाबू सिंह,शैलेश कुमार सिंह,भरतेश्वर सिंह, सोनू सिंह, तेजनारायण सिंह, प्रियतम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे I
साभार : संजीव कुमार , मढौरा




Recent Comments