भीलवाडा:फिर छोड़ा प्रोसेस हाउसो ने बनास व गुवारड़ी नाले में कालापानी समिति ने जताया विरोध
बनास बचाओं आंदोलन समिति ने मुख्यमंत्री से की कार्यवाही की मांग

आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 24 जून। बनास बचाओं आंदोलन समिति ने प्रोसेस हाउसों द्वारा प्रदूषित काला पानी गुवारड़ी नाले एवं बनास नदी में छोड़ने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से अविलम्ब कार्यवाही की मांग की है।
आंदोलन समिति के प्रदेश संयोजक एवं जिला सतर्कता समिति के पूर्व सदस्य दयाराम दिव्य ने राज्य की मुख्यमंत्री को भीलवाड़ा प्रवेश के दौरान प्रोसेस हाउसों द्वारा छोड़े जा रहे काले पानी एवं अवैध बंजरी दोहन की गंभीर समस्याआें से अवगत कराने के बाद भी पुख्ता कार्यवाही नहीं होने का स्मरण कराते हुए मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि आज भी चंद समय पानी रूकने के बाद प्रासेस हाउस बड़े धड़ेले से प्रदूषित पानी छोड़ रहे है।
आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर मामले की तहकीकात कर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि प्रोसेस हाउसों द्वारा चुपके चुपके रात्रि को काला पानी छोड़ा जा रहा है जो गुवारड़ी नाले से होकर बनास नदी में प्रवाहित हो रहा है।




Recent Comments