नरेंद्र मोदी मोर्चा की प्रदेश टीम की मीटिंग सम्पन्न
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान 
जयपुर 17 मई। समाजिक सेवाओं और स्वछता को समर्पित संगठन नरेंद्र मोदी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी की मीटिंग आज मोर्चे के कार्यलय जगतपूरा में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि हम सब को आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में नरेंद्र मोदी मोर्चे की टीमो का गठन कर मोदी जी की स्वछता योजना और जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुचंना है।
वही नरेंद्र मोदी मोर्चे की आगामी जन हितकारी योजनाओं पर चर्चा की गई ,चर्चा में अशोक बटवाल,वीरेंद्र शर्मा, महा मंडलेश्वर पद्मनाभ जी महाराज,चन्दन पारासर, रीता सिंह, विजय पारीक, पवन धनखड, रंग लाल सोनी, मधु जी,दिनेश शर्मा ने अपने सशक्त विचार रखे और कहा कि मोदी जी के सुंदर सपनो को मंझिल तक पहुचाने में हम सब को अपना सहयोग देना है और देश हित में समर्पित भाव से अपना योगदान देना है। सभा में नरेंद्र मोदी मोर्चा के पधाधीकारियो के साथ गणमान्य लोगो ने भाग लिया ।