30 बच्चियों से बलात्कार के आरोपी पादरी को चर्च ने दी माफी
तासीम अहमद (Edited by आज़ाद नेब )
नई दिल्ली 13 मई। 30 बच्चियों से रेप के मामले में एक कैथोलिक पादरी को रोम के वेटिकन सिटी चर्च ने माफी दे दी है। आरोपी पादरी एचआईवी से पीड़ित बताया जा रहा है, उसे भी इस बात की जानकारी है। पूरे घटनाक्रम के बारे में चर्च को पता होने के बाद भी आरोपी पादरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसे माफ कर दिया गया है।
आरोपी पादरी ने कबूला है बच्चियों से रेप की बात
रोम के वेटिकन सिटी चर्च ने जिस कैथोलिक पादरी को माफी दी है उसका नाम जोस गर्सिया अताल्फो है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पादरी ने खुद कबूल किया है कि उसने दर्जनभर से ज्यादा बच्चियों से बलात्कार किया है।
उसने दक्षिणी मैक्सिको के ओक्साका में इन बच्चियों से रेप किया। हालांकि आरोपी पादरी को मामले में राहत दे दिया गया है। बताया जा है कि इसके पीछे अहम वजह चर्च में प्रशासन की मजबूत पकड़ है। इसी वजह से पादरी पर कोई केस नहीं चल सका।
बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला पिछले साल सितंबर महीने का है। इस मामले में एक बच्ची की मां ने मोर्चा संभाला है और पादरी के खिलाफ फैसले को गलत साबित करने के लिए रोम के पोप से हस्तक्षेप करने की अपील की है। हालांकि बच्ची की मां को इसका फायदा नहीं मिला। पोप की ओर से कहा गया कि मामला खत्म हो गया है। अब इसमें कुछ नहीं हो सकता है।