भीलवाड़ा के युवा समाजसेवी सक्का प्रदेश स्तर पर सम्मानित
आज़ाद नेब (azadnb55@gmail.com )
भीलवाड़ा 18 मई/  इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा राजस्थान, शेख जमातुल अब्बास संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह में भीलवाड़ा निवासी कय्युम मोहम्मद सक्का युवा प्रदेश अध्यक्ष का निम्बाहेड़ा में समाजसेवा के क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अब्बासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जहीर अब्बासी ने स्मृति चिन्ह देकर दस्तारबन्दी कर सम्मान किया है।
इस मौके पर प्रदेश भर के पदाधिकारी सदस्यगण सहित मोहसिन अब्बासी, सलीम अब्बासी, मुबारिक अब्बासी, आरीफ अब्बासी, मोहम्मद शहीद सक्का, फिरोज अब्बासी, शबाना अब्बासी,आदि उपस्थित थे।