मढौरा में मना एनयूजे(आई) के बैनर तले होली उत्सव
👉टी.वी.कलाकारो के होली गीतो पर झूमे अतिथि
👉होली के रंग और उमंग को चरितार्थ किया होली उत्सव ने

मढौरा /सारण
एनयूजे(आई) के बैनर तले जिला भर से जूटे पत्रकार ,जनप्रतिनिधि और अधिकारीयों ने आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुये एक दूसरे को गुलाल लगा होली उत्सव मनाया । मढौरा मे रविवार को होली उत्सव मे आगत अतिथियों को पत्रकारो द्वरा होली पर्व की अग्रिम शुभकामना दी ।


इस अवसर पर पहुंचे अतिथि जेपी यूनिवर्सटी के कुलपति हरीकेश सिंह ,जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण , मढौरा विधायक जितेन्द्र राय , तरैया विधायक मुंद्रिका प्र. यादव , पूर्व विधायक जनक सिंह ,पूर्व विधायक लालबाबू राय , मुख्य पार्षद ललन राय , भाजपा नेता मनोज कु सिंह , जद यू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह , भाजपा नेता आनंद शंकर , भाजपा कार्यकारिणी राज्य परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंह , हम के नेता अजीत सिंह के द्वारा सामूहिक रूप से एनयूजेआई के वेब पेज और टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया ।

होली उत्सव समारोह की अध्यक्षता एनयूजेआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी ,आगत अतिथियों का स्वागत एनयूजेआई के जिला महासचिव राकेश कुमार सिंह , कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार , सह-संयोजक मनोकामना सिंह , कुलदीप कुमार महासेठ , विपिन मिश्रा ने किया । जबकि मंच संचालन संजय भारद्वाज के द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में आमंत्रित टीवी के प्रसिद्ध गायक अजीत आनंद , रामेश्वर गोप , मनन गिरी मधुकर , ज्योति सिंह ज्वाला , राहुल सिंह , स्थानीय हेमंत हरजाई व अन्य ने होली के परम्परागत गीतो की झूमा देने वाली प्रस्तुति दी । होली का ये असर था की पत्रकारो के साथ-साथ जन प्रतिनिधि और अधिकारी झूमने से अपने को रोक नहीं सके । होली के रंग का असर था की कुलपति हरिकेस सिंह भी होली के रंग मे रहे और खुद कहा आज मै भी नाचुंगा । मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय ने भी होली का आनंद उठाया । इस अवसर पर नगर के मुख्य पार्षद ललन राय ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया । टीवी के प्रसिद्ध कलाकार अजीत आनंद के होली गीत हरिहर नाथ , मनन गिरी मधुकर के होली खेले रघुबीरा , रामेश्वर गोप के खेलब होरी आज अईहे मोर बलमुआ की गीतो से कार्यक्रम को परवान चढ़ाया । इस मौके पर उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह , पूर्व उप मुख्य पार्षद अमर सिंह ,जिला पार्षद प्रियंका सिंह , भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र राय , जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू , मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राय , मुखिया मनोरंजन सिंह भोलू , मुखिया सुमित रंजन, मुखिया प्रतिनिधि रामप्रकाश दास, समाजिक कार्यकर्ता प्रियरंजन पाण्डेय, मो नबी ,डॉ. राम बाबू सिंह , मुन्ना लाल गुप्ता सहित अनुमंडल के सभी बीडीओ , सीओ , पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
मढौरा में मना एनयूजे(आई) के बैनर तले होली उत्सव




Recent Comments