बेतिया – नौतन:– जिला अधिकारी के निर्देश का नही हुआ पालन
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन — प्रखंड क्षेत्र मे चौक चौराहो झोला छाप डाक्टर अपनी क्लीनिक खोल कर दलालो के मध्यम से ग्रामीणो इलाको मे गरीब असहाय परिवारो के लोगो से अवैध उगाही व शोषण कर रहे है जिसको लेकर सरकार के निर्देशानुसार सिविल सर्जन के आदेश पर झोला छाप डाक्टरो और अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर छापेमारी करने का आदेश दिया गया था लेकिन इसका असर कही दिखाई नही दे रहा। झोला छाप डाक्टर अब भी बोड लगाकर ग्रामीणो इलाको मे प्रेक्टिस कर ईलाज के नाम मनमाने ढंग से गरीबो का शोषण कर रहे है।दलालो व पैरवी के बल पर झोला छाप डाक्टरो की चानी कट रही है गरीबो का शोषण कही इलाज के नाम हो रहा है तो कही जांच के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है प्रशासन और सरकार मौन धारण किये हुए है आखिर वजह क्या यह प्रशासन पर सवालिया निशान खडा कर रहा है कि यह अवैध उगाही व गरीबो का शोषण मिली भगत से किया जा रहा है । ।




Recent Comments