सारण:डोरीगंज मे पिकअप बैन से 11 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त , तीन गिरफ्तार

डोरीगंज  –
“””””””””””
थाना क्षेत्र के  रसलपुरा गाँव स्थित परमहंस बाबा के मठिया के समीप  झारखंड से लाई गई एक पिकअप वैन अंग्रेजी शराब की कारोबारियो के बीच चल रही डिलिग के दौरान ही छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने शराब लदी  पिकअप वैन समेत तीन धंधेबाजो को भी गिरफ्तार गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है साथ ही मौके से कारोबारियो की एक बाईक भी पुलिस के हाथ लग गई जिसे जप्त कर पुलिस के द्वारा थाने मे रखा गया है इस दौरान पुलिस को देख दो अन्य धंधेबाज बच निकले पुलिस सूत्रो के मुताबिक यह छापेमारी सारण एसपी के निर्देश पर की गई थी जिसके अनुसार पिकअप वैन से शराब पहुँचने की जानकारी गुप्तचरो के माध्यम से पुलिस को पहले ही लग चूकी थी  जिसकी पूर्व तैयारी के साथ लाई गई शराब की चल रही डील के बीच ही पुलिस ने परमहंस बाबा के मठिया के समीप मंगलवार की सुबह एकाएक धावा बोल दिया जिसके दौरान बोकारो से शराब लेकर आए डोरीगंज थानाक्षेत्र के दफ्तरपुर निवासी अमर राय व झारखंड के बोकारो निवासी शराब कारोबारी प्रीतोश कुमार तथा इस डील की मध्यस्थता कर रहे मुफस्सिल थानाक्षेत्र के मखदुमगंज गाँव निवासी मोहन राय पुलिस के हत्थे चढ गए जिन्हे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया पुलिस के मुताबिक लाई गई इस शराब की डीलिग लोदीपुर चिरांद निवासी पंकज कुमार के साथ हो रही थी जो पुलिस को चकमा दे मौके से फरार हो गया पुलिस के अनुसार जप्त की गई पिकअप वैन मे दो अलग अलग सीक्रेट बाक्स बनाए गए थे जिसमे रायल स्टेग अंग्रेजी शराब की 10 पेटी हाफ व एक फूल पेटी बरामद किए गए जिसमे रायल  स्टेग शराब की कुल 252 बोतलबंद शीशियाँ बरामद हुई ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज उन्हे जेल भेज दिया गया जिनके ब्यान के आधार पर इस डील मे शामिल अन्य धंधेबाजो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
      सूत्रो  की माने तो कारोबारी लगातार जगह बदल -बदल कर अपने कारोबार में सक्रिय हैं. इस धंधे में अंतरजिला और अंतर प्रखंड के कारोबारियो की भी संलिप्तता होने की सूचना पुलिस को मिल रही है. जिसपर पुलिस लगातार नज़र रख रही है . बावजूद नही थम रहा शराब मिलने का सिलसिला ।