बेतिया – गौनाहा:– *बिजली की करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एकवा गांव मे बिजली की करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को संध्या एकवा गांव के भगवती महतो मवेशी के लिए पत्ता कटने पेड पर चढा था । उसी पेड के बगल से ग्यारह हजार वोल्ट का विधूत परिवहन विभाग के द्वारा किया जा रहा था । दो दिनो से बिजली मे सिरीज होने के कारण बिजली परिवहन नही होने के भय को समाप्त कर मृतक जैसे ही उक्त पेड पर चढकर ज्योंही एक डाली को काटा त्योंही बिजली का परिवहन होने से चपेट मे आ कर दम तोड़ा दिया ।
इस मामले मे थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि आवेदन नही मिलने के कारण कोई मामला दर्ज नही हुआ है ।




Recent Comments