रसूलपुर में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद
शराबबंदी के बाद रसूलपुर में अब तक की सबसे बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है
देवेन्द्र सिंह, रसूलपुर

रसूलपुर (सारण) – स्थानीय पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। रसूलपुर में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने 35 कार्टून अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूलिस गुप्त सूचना मिली थी कि रसूलपुर व आसपास के बाजारों में बेचने के लिए शराब की बड़ी खेप मंगाई गई है।पुलिस इसे बडी उपलब्धि मान रही है वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि शराब के धंधे में शामिल व्यवसायी बख्शे नही जाएँगे। चार दिनों पूर्व ही लाकठ छपरा निवासी रजनीश कुमार सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। भारी मात्रा मे शराब बरामदी के बाद शराब ब्यवसायीयो मे हडकंप मचा है। वहीं पुलिस की सक्रियता भी क्षेत्र मे चर्चा का विषय है।




Recent Comments