दरवाजे पर खड़ी बाइक को चोरों ने उड़ाया
मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के वैश्यटोली में दरवाजे पर खड़ी बाइक को चोरों ने गायब कर दी I मामले में वैश्यटोली निवासी उमेश कुमार तिवारी का पुत्र चन्दन कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है I प्राथमिकी में बताया है कि बीती रात दस बजे के करीब वह दरवाजे पर बजाज डिस्कवर नामक बाइक दरवाजे पर लगाकार खाना खाकर सोने चला गया था I सुबह जब वह उठा तो उसकी बाइक गायब थी I चन्दन ने अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी कर लेने का आरोप लगाया है I




Recent Comments