बेतिया – नरकटियागंज:– घर घर जाकर होगा मतदाता सूची का सत्यापन 

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण वरिय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-नरकटियागंज प्रखंड अन्तर्गत आज दिनांक 11 दिसम्बर 2017 को नरकटियागंज प्रखंड परिसर में 03 नरकटियागंज और 09 सिकटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बी एल ओ को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2017 के लिए मतदाता सत्यापन के लिए प्रशिक्षण दिया गया ।इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद साह ने सभी बी एल ओ को अपने मतदान केंद्र के सभी मतदाता को घर घर जाकर सत्यापन करना है ।वैसे मतदाता जो 1जनवरी 2018 और 1जनवरी 2019 को 18 वर्ष होने वाले आहर्ता रखने वाले सभी मतदाता की पहचान कर उसकी नाम प्रपत्र 6जोड़ना है ।साथ ही वैसे मतदाता जो मृत हो गए हैं ,जो विस्थापित हो गए है या जिस लड़की की शादी होने के पाश्चात उस मतदान केंद्र से चली गई है या पूरा परिवार विस्थापित हो चुका है उसके लिए प्रपत्र 7 से नाम विलोपित करना है ।
जिस मतदाता को अपनी सुधार के लिए प्रपत्र 8 एवं वैसे मतदाता जो उसी विधान सभा के दूसरे मतदान केंद्र में चले गए हैं वो प्रपत्र 8 (क)से अपना नाम स्थान्तरित करा सकतें है ।इसके अतिरिक्त सभी  मतदाता को अपना  मोबाइल नंबर लिखवाना अनिवार्य है ।जिसके पास email हो ओ अपना ईमेल चेक लिस्ट में दर्ज करवा सकते हैं ।इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और सुरेश प्रसाद ने कहा कि सभी बी एल ओ को अपने मतदान केंद्र की भौतिक सत्यापन कर उसका प्रतिवेदन नजरी नक्शा के साथ प्रस्तुत करना है ।इस अवसर पर सुनील कुमार चौबे ,सुबोध कुमार तिवारी पम्मी कुमारी रागनी कुमारी अनिता राय जाकिर हुसैन, आदि सभी बी एल ओ उपस्थित थे ।