बांरा:किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
किसानों की कर्ज माफी व फसलों के उचित दाम दिलाने की मांग
फ़िरोज़ खान
Edited by azad nab
बारां, 17 जुलाई। किसान कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी व फसलों के उचित दाम दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश आह्वान पर जिलाध्यक्ष रमेश मीणा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। सभी कार्यकर्ता सुबह चारमूर्ति चैराहा पर एकत्रित हुए। जहां से रैली के रूप में दुपहिया वाहनों से मिनी सचिवालय पहुंचे। इस दौरान गेट के बाहर धरना दिया। जिसे संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेष मीणा ने कहा कि पिछले चार सालों से किसानांे को प्राकृतिक आपदा से जूझना पड़ रहा है। उन्हें न तो फसलों का उचित दाम मिल रहा है और न ही पर्याप्त उपज मिल रही है। जिसके कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसे में किसान आत्महत्या करने लगे हैं। जिले में अब तक 15 किसान कर्ज से दुखी होकर मौत को गले लगा चुके हैं। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी। धरने को बारां प्रधान अजीत सिंह माथनी, किसान कांग्रेस प्रदेष उपाध्यक्ष तंवरसिंह चैहान, युवा कांग्रेस लोकसभाध्यक्ष धर्मराज मेहराव व सेवादल के जिला संगठक अशरफ देशवाली ने कहा कि सरकार द्वारा जिले के किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरने को प्रदेष सचिव शिवराज मीणा, जिला उपाघ्यक्ष प्रभूलाल मीणा, जगदीष ढोटी, जिला प्रवक्ता जोधराज नागर, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी, छात्र नेता षरद षर्मा, सुल्तान मंसूरी, हरिबल्लभ षर्मा, सूरजमल लेवा, विक्रम सिंह रहलाई, सेवादल के प्रदेष सचिव जगदीष पांचाल, पार्शद नियाज, ब्लाॅक अध्यक्ष बृजमोहन मेघवाल, मजदूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदलाल मीणा आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद सभी ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं जिला कलक्टर के गेट पर पहुंचने पर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रदर्षन में धनराज बैरवा, मोहनलाल बैरवा, मुकेश मीणा, सिकंदर सिंह, विजेंद्र सिंह, भोलाराम मीणा, चैथमल सुमन, घनष्याम मेघवाल, महेंद्र योगी, लोकेष मीणा, जमनाषंकर, राजेश मीणा, रामकुंवार, जगमोहन सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता षामिल थे। 
जिलेभर में किया प्रदर्शन-
जिलाध्यक्ष रमेश मीणा ने बताया कि किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस के राश्ट्रीय प्रवक्ता संदीप सिंह चौधरी के आह्वान पर जिले के उपखंड व तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर एक साथ ज्ञापन सौंपे गए। देर रात्रि को मिले निर्देष के बाद अल्प समय में ही आयोजन सफल हो गया। इसके उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।