समस्तीपुर:विभूतिपुर थाने परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)थाना परिसर में (पु.अ.नि)रामेश्वर राम की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित कि गई।बैठक में पुअनि रामेश्वर राम ने कहा की विभूतिपुर के सभी पूजा समिति सरस्वती पूजा के लिए थाना से लाइसेंस जरूर ले लें।उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस वाले पूजा समिति के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी।पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।जिला के उच्चाधिकारियों के द्वारा इसको लेकर कई निर्देश दिए गए हैं।साथ ही कहा कि पूजा के दौरान किसी भी पूजा समिति को डीजे बजाते हुए पकड़ा जाता है तो पूजा समिति के साथ साथ डीजे मालिक पर भी कारवाई की जाएगी।पुलिस पूजा के दौरान सादे लिवास में पूजा पंडालो व बाजारों में चौकसी करेगी।पुलिस द्वारा उच्चकों पर विशेष नजर रखी जाएगी।उन्होंने आयोजकों से कहा कि सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन पूजा समिति पहले से तय समयानुसार ही करेंगे।मौके पर प्रखंड के सभी पूजा समिति अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,सचिव बुद्धिजीवी,समाजसेवी के साथ साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।