सीवान:रालोसपा को गांव – गांव पहुंचाने का निर्णय 
✍दैनिक खोज खबर के लिए सीवान से रोहित सिंह परमार 

👉 रालोसपा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित 
🔴सीवान : शहर गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ( अरूण गुट) के कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरज गुप्ता के अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित कर के  पार्टी के विस्तार करने व  सदस्यता गाँव गाँव में चलाने पर विचार विमर्श किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के  प्रदेश प्रधान महासचिव अवधेश कुशवाहा  ने कहा कि यही समय है कि कार्यकर्ता गांव – गांव जाकर  बिहार सरकार की बिफलताओ के संबंध में लोगो को  बतावें। बैठक में  गुलाम शहीद फारुकी , प्रवीण कुमार, विजय कुमार, सोनु गुप्ता, कपूरचंद प्रसाद,  विवेक सिंह, चंदन कुमार, विधा प्रसाद,  रोशन गुप्ता सहित दर्जनो की संख्या में कार्यकर्ता   उपस्थित थें।