बन्धली में राठौर समाज तृतीय निशुल्क विवाह सम्मेलन सम्पन्न
सांसद ओम बिरला ने वर-वधु के जीवन सुरक्षा मेँ बाटे
हेलमेट
अंचल राठौड़ ( Edited by आज़ाद नेब )
बून्दी 11 मई। बून्दी जिले के आंतरी क्षेत्र के बन्धली में राठौर तेली समाज के निःशुल्क तृतीय विवाह सम्मेलन सम्पन्न। मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला ने कहा कि राठौर तेली समाज हर क्षेत्र में कुशल व्यवसायिक नेतृत्व के धनी है उसकी मिशाल स्वयं आपके कुटुंब के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जिता जागता उदाहरण है। समाज का हर तबका देश का भविष्य है। आज राजस्थान भर के हर शहर में राठौर समाज के युवा हेलमेट बेचकर लोगो की जान बचाने का काम कर रहे है। ओम बिरला मंगलवार को सायं बन्धली मेँ राठौर तेली समाज के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख की घोषणा की। अध्यक्षता सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि निशुल्क विवाह सम्मेलन समाज को हर वर्ग को एक कड़ी से जोड़ता है। विशिष्ठ अतिथि राठौर तेली युवा सन्गठन के जिला अध्यक्ष अंचल राठौर, बून्दी राठौर तेली छात्रावास अध्यक्ष गणेश राठौर, कोटा छात्रावास अध्यक्ष बाबूलाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष नियाल राठौर, गोलानिया समाज जिलाध्यक्ष शोभाग राठौर, राधेश्याम राठौर आदि ने समाज में तबके के लिए हर क्षेत्र में कन्धे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में युवा भागीदार बन गांव शहर में सुंदर बनाने में योगदान दे। विवाह सम्मेलन अध्यक्ष भेरूलाल राठौर की और से दिए गए हेलमेट का सांसद ओम बिरला ने वर-वधु को सोपे और सुरक्षा के साथ जीवन की नई शुरूआत के लिये आशीर्वाद दिया। अतिथियों का सम्मेलन अध्यक्ष भेरूलाल राठौर, तलवास सरपंच गणेश साहु ने माला पहनाकर साफा बंधवाकर स्वागत किया। रामराज राठौर, कैलाश राठौर, सुरेश राठौर, सीताराम राठौर,नन्दकिशोर राठौर, ओम प्रकाश, किशन गोपाल राठौर आदि उपस्थित थे। विवाह सम्मेलन में 15 वरवधु के जोडे ने लिए सात फेरे। मंच का संचालन सियाराम साहू ने किया।




Recent Comments