गोरधनपुरा: मनरेगा श्रमिको को कब मिलेगा भुगतान
फिरोज खान Edited by आज़ाद नेब )
बांरा 25 मई | परनिया ग्राम पंचायत के गाँव गोरधनपुरा के मनरेगा श्रमिको को अभी तक भी मजदूरी का भुकतान नही मिला हे | श्रमिको ने बताया की जिन श्रमिको ने हमारे साथ काम किया था,उनको तो भुकतान मिल गया | और हमारा अभी तक भी नही मिला जबकि हम लोग पंचायत समिति किशनगंज में भी जाकर कई बार बकया भुकतान की मांग कर चुके हे | ऐसे समय पर भुकतान नही मिलने से हमारे सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा हे | उन्होंने बताया की परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा हे | ग्यारसी बाई सहरिया ने 24 दिन, गुड्डी बाई ने 24 दिन, घीसी बाई ने 25 दिन, भूरिया ने 25 दिन, ललिता बाई जेतपुरा ने 25 दिन, मूर्ति ने 36 दिन, मुन्नी बाई ने 13 दिन, काली बाई परनिया ने 61 दिन विनीता बाई परनिया ने 14 दिन काम किया था जिसका भुकतान अभी तक भी नही हुआ हे | कार्यवाहक विकास अधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया की इन मजदूरो का भुकतान केसे रुका हे इसकी जानकारी कर इनका भुकतान करवाया जावेगा |




Recent Comments