आज  युवा जागृति मंच  सदस्य युवा सुरज कुमार ने रक्तदान किया । एक व्यक्ति जिनका नाम शिव नारायण यादव है जो शंकर चौक पूर्णियां के रहने वाले है । 
इनका इलाज डा०मिथिलेश कुमार से चल रहा है । हिमोग्लोबिन की मात्रा शरीर मे कम हो जाने के कारण रक्त चढ़ाने की आवश्यकता थी । बल्ड बैंक मे बल्ड की कमी के कारण रक्त उपलब्ध नही हो पा रहा था । तब सुरज कुमार ने रक्तदान कर रक्त उपलब्ध कर दिया । 
मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी ने सदस्य का आभार प्रकट किया ।

शाहनवाज आलम की खास रिपोर्ट पूर्णिया से दैनिक खोज खबर के लिए