एकमा की अंजली व अनामिका को मुख्यमंत्री ने लैपटॉप देकर किया सम्मानित
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
विनीत कुमार, एकमा
एकमा की अंजली व अनामिका को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में लैपटॉप देकर सम्मानित किया। दोनो युवतियो ने मुख्यमंत्री के 7 निश्चय के तहत चलाये जा रहे आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम के अधीन कुशल युवा प्रोग्राम में बिहार लेवल पर टॉप करने पर सम्मानित किया गया है।।  मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर एकमा की दोनो युवतियां बेहद खुश व उत्साहित हैं वही एकमा की बेटियों की इस उपलब्धि ने एकमा सहित सारणवासियों का सीना चौड़ा कर दिया है।

विज़ार्ड टेक में कर रही थी पढ़ाई
—-
अंजली व अनामिका एकमा नगर पंचायत के दुर्गा स्थान के निकट संचालित विज़ार्ड टेक कंप्यूटर अकैडमी में कुशल युवा प्रोग्राम के तहत अध्ययन कर रही थी। संस्था के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अक्वामिन डेवलपमेंट एंड आउटसोर्सिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तहत यहाँ कुशल युवा प्रोग्राम में ट्रेनिंग ले रही थी।

लैपटॉप के साथ अंजली व अनामिका, साथ मे ओपी गुप्ता


उन्होंने ने बीते 2 फरवरी से यहां अपनी पढ़ाई शुरू की व 30 अप्रैल को उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा दिया जिसमें वे दोनों अप्रैल महीने की टॉपर चुनी गई।
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मिला सम्मान
—-
अंजली व अनामिका को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया व प्रशस्ति पत्र भी दिया। अंजली एकमा थाना क्षेत्र के हँसराजपुर ग्राम निवासी रबिश्वर सिंह की पुत्री है। वह वर्तमान में राजेन्द्र कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष में अध्ययन कर रही है। अंजली के पिताजी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक हैं जबकि अनामिका एकमा में रहकर पढ़ाई कर रही है। अनामिका के पिता सुनील कुमार तिवारी गजियापुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। इनकी इस उपलब्धि पर इनके परिवार के लोग बेहद खुश हैं।

अंजली व अनामिका के परिजन


      संस्था के निदेशक ओपी गुप्ता ने बताया कि निश्चित रूप से ये एकमा समेत पूरे सारण जिलेवासियों के लिए गौरव की बात है कि एकमा की दो छात्राओं ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से भी इन दोनों युवतियों को सम्मानित किया जाएगा।