सारण : सारण के वीर सपूत को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम बिदाई , डीएम व एसपी भी रहे उपस्थित
⏺️सांसद रुडी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त किया, परिजनों से किया फोन पर बात
अमनौर से कुलदीप महासेठ की रिपोर्ट

सारण के वीर सपूत तथा बी.एस.एफ के सब इंस्पेक्टर खरीदाहां निवासी श्री मनोज पांडेय जी का जलपाईगुड़ी के डोरा डोबड़ी बीओपी पर ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
जिसका शव उसके गांव पहुंचते ही परिजनों व गांव में कोहराम मच गया. चीख पुकार से सभी गमगीन हो गए.
जहां शव के साथ जिलाधिकारी सारण हरिहर प्रसाद व एसपी हरकिशोर राय, मढौरा एएसपी अशोक कुमार सिंह, स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा सहित सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ पर फुल मालाएँ चढ़ाएं. सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने गहरी संवेदना व्यक्त की तथा मृतक सेना के परिजनों से फोन पर बात कर ढाढ़स दिलाया. वहीं भाजपा नेताओं को उनकी शव यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए. लो

शव यात्रा में भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह, निरंजन शर्मा,अनिल सिंह, संतोष सिंह, निर्मल पाण्डेय बीडीओ वैभव कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस व सेना तथा स्थानीय लोग शामिल थे. शव का राजनीतिक सम्मान के साथ अंतिम बिदाई दी गई.
सारण : सारण के वीर सपूत को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम बिदाई , डीएम व एसपी भी रहे उपस्थित




Recent Comments