​*नालन्दा:कराहती रही बृद्धा पास से निकल गई पुलिस*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
रहुई के बेना थाना क्षेत्र के धमौली मोड़ के पास अनियंत्रीत बाइक सवार ने सड़क पार कर रही बृद्ध महिला को टक्कर मार कर फरार हो गया । जब की सड़क पर महिला को जोरदार झटके से सर में गहरे चोट लग गई ।जिससे महिला कराहती रही परन्तु पास से ही गुजर रहे बाइक पर सवार बेना थाने की पुलिस ने रूकना मुनासिव न समझा न ही कोई सुध लेना ।जबकि स्थानीय लोगों की मदद से महिला की  इलाज हरनौतके  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद  बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिए गया । जबकी पूछे जाने पर बेना थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने किसी घटना से इनकार किया है।