बून्दी: युवाओं को मिलेगा फ्री वाईफाई लाभः बिरला

भूरे खां ( Edited by आज़ाद नेब )
बून्दी 13 मई।कोटा-बून्दी सांसद ओम बिरला से बून्दी जिला दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य अंचल राठौर ने बून्दी टेलीफोन के साथ ब्रॉडबेन्ड व मोबाईल में नेट की सुविधाओं कनेक्टिविटी व रेंज की परेशानियों से उपभोक्ता को होने वाली परेशानी से अवगत कराया जिस पर सांसद ओम बिरला ने बून्दी जिले के टेलीफोन के साथ ब्रॉडबेन्ड कनेक्शनों में मोबाईल में नेट व रेंज की परेशानी होगी दूर इसके लिए गांव से ढाणी तक हर आमजन को दूर संचार का लाभ मिले इसके लिए जहाँ रेंज की परेशानी होती है वहाँ पर मोबाइल टावर लगवाने की जगह चिन्हित कर ली है आमजन को बहुत जल्द राहत मिलेगी। देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इण्डिया को साकार करने मेँ दूर संचार का बड़ा योगदान है। कुछ एक-दो और स्थानों पर युवाओं के लिए वाई फाई फ्री सुविधा कराने जिससे वो इस माध्यम से अपना भविष्य बना सके। इसके पश्चात सांसद ओम बिरला चिकित्सा मन्त्री कालीचरण सर्राफ के साथ कनवास व सांगोद में स्वास्थ्य केन्द्रो के उद्धघाटन करने के लिए प्रस्थान कर गए।




Recent Comments