*नालन्दा:नाली विवाद में जमकर हुई मारपीट पांच चोटिल*
👈समरेंद्र कुमार”दैनिक खोज खबर”नालन्दा👉
रहुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत निजाय गांव के बीघा पर दो पक्षों में नाली विवाद पर जमकर मारपीट हुई । मारपीट में दोनोंओर से 5 घायल हुए । घायलों का इलाज रहुई के प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में किया गया । जबकि मामले की शिकायत को लेकर शिकायत करने पहुंचे नीतीश यादव ने बताया कि गांव के नाली विवाद को लेकर मेरा और मेरे दादी के साथ घर में घुसकर मुसाफिर यादव और विक्कू यादव ने हमारे साथ मारपीट किया और हमेशा हमारे साथ मारपीट कर देता है दूसरे पक्ष के मुसाफिर यादव ने कहा कि नाली के पानी के चलते मारपीट हुई है विदित हो की नाली को अपने घर के तरफ ना गिरने देने की वारदात में जहां लाठी और रोडे से गांव रन क्षेत्र में बदल गया वहीं दोनों पक्षों के लोग स्थानीय थाना में जाकर अपनी अपनी ओर से मामले को अवगत कराया।




Recent Comments