*नालंदा:सलेमपुर में होली के दिन जमकर चली शराब के बाद मारपीट में 4 नामजद*

👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉

रहुई के बेना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में होली की देर रात्रि  मुकेश राउत  पिता चन्देश्वर राउत  के घऱ में शराबियो  ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया और मारपीट किया । इतना ही नहीं ग्रमीणों और आस पास के लोगो हड़काते हुए पिस्टल का भय दिखाते हुए चलते बने।

इस मामले में को लेकर बेना थाने 4 लोगो के विरुद्ध शिकायत की गई ।जिसमे भोला पासबान संजीत कुमार नसीब पासबान व् तोयबा पासबान को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित ने बताया कि इन सभी पर 341, 354, 448, 354 ए , 379 /34 की सुसंगत धाराओं पर मामला दर्ज कराया गया है जब की बेना थाना किसी भी घटना से इंकार किया है।