नौतन:–असहाय लोगो के लिए स्वास्थ्य शिविर को लेकर कर्पूरी विचार मंच की बैठक

दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट नौतन जगदीशपुर: — पूर्ण रूप से लोगो तक विकास पहुँचे इसके लिए सात निश्चय योजना को सफल होना अति आवश्यक है।हम सभी को इस योजना को सफल बनाने हेतु तथा इसके प्रति लोगो को जागरूक करना पहला कर्तव्य है।उक्त बातें कर्पूरी विचार मंच द्वारा असहाय लोगो के लिए स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु कर्पूरी विचार मंच के सदस्यों के बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह जदयू जिला अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद महतो ने रविवार को नया टोला कर्पूरी चौक पर कहीं।कर्पूरी विचार मंच के चिकित्सा प्रभारी अध्यक्ष डा.बालमुकुन्द शर्मा ने बताया कि मंच द्वारा आगामी 16 जुलाई को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमे कुशल चिकित्सकों द्वारा हर प्रकार कि बीमारी कि नि:शूल्क जाँच व दवा मुहैया कराने के साथ उनके खाने-पीने व रहने कि उतम प्रबंध कि जाऐगी।कर्पूरी विचार मंच के संयोजक सुनिल कुमार ने बताया कि यह मंच समाज के असहाय व बंचित लोगो के सेवा हेतु सदैव तत्पर है।

जिनसे उनकी समुचित विकास हो सके।गरीब कन्याओं के शादी के साथ अब स्वास्थ्य क्षेत्र मे भी अब कर्पूरी विचार मंच कार्य शुरु कि है।जिनसे बंचितो व असहाय लोगो को सही बीमारी का इलाज हो सके।और वे रोगमुक्त बन सके।इसके लिऐ प्रचार-प्रसार शुरु कर दी गई है।इस मौके पर पारसनाथ प्रसाद,जमुनिया मुखिया बसंत साह,विशम्भरपुर के मुखिया मुकेश कुमार,पकडिया मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रिका प्रसाद,सत्यदेव प्रसाद,कन्हैयालाल मिश्र,शिवजी प्रसाद,जगन्नाथ बैठा,बृजेश पटेल,प्यारेलाल पटेल,विकास कुमार,मुकेश कुमार,पवन कुमार,भुनेश्वर सिंह,लालजी प्रसाद,शिवशंकर प्रसाद,रंजन कुशवाहा,अमित कुशवाहा आदि सदस्य उपस्थित थे।बैठक का संचालन शमशाद आलम ने किया।




Recent Comments