सारण :पति को छोड़ देवर संग रचाई शादी,परिजनों की थी सहमति
————
राहुल कु सिंह की रिपोर्ट
———-
कोपा-
जलालपुर प्रखंड के विशुनपुरा ग्राम में पति से आजिज होकर पत्नी ने आपसी सहमति से ग्राम हरपुर शिव मन्दिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ देवर से विवाह रचाई ।यह विषय आस-पास के गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है । विवाह को देखने के लिए घर पर सुबह से ही भीड़ एकत्र होने लगी थी । साथ ही मुखिया प्रतिनिधि रणजीत ,सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र मांझी ,बी डी सी अजित कु सिंह ने आपसी समझोता कराते हुए दोनों पक्षों के माता पिता को तैयार कराकर मन्दिर में शादी कराने खो तैयार कर लिया । सुबह सभी जनप्रतिनिधियो ने मिल जुल कर बैंड बजा कर पंडितो को सूचना दिया । मन्दिर परिसर में बैंड बजा बजता रहा शादी समारोह देखने के लिए महिलाओ पुरुष बच्चो की भीड़ एकत्रित होती रही। इस शादी में वधु महाराजगंज की नेहा कुमारी, दुल्हा अजय कु साह बताया गया है । मौके पर पण्डित त्रिलोकी नाथ पाण्डेय सहित दोनों पक्षों के परिजन के साथ काफी सख्या में गणमान्य भी उपस्थित थे।




Recent Comments