पींजना में ग्राम पंचायत किराये के भवन में संचालित

राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
” दैनिक खोज खबर “बारां 27 मार्च । किशनगंज पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पींजना में सरकारी भवन नही होने के कारण किराये के भवन में चल रही है । ग्रामवासी लालाराम व् कंवरलाल खैरुआ ने बताया कि पींजना को ग्राम पंचायत मुख्यालय तो बना दिया । मगर अभी तक सरकार की और से भवन नही बनाया गया । इस कारण ग्राम पंचायत किराये के भवन में चल रही है । उन्होंने बताया कि जिसमे बैठने की भी जगह नही है । पाक्षिक बैठकों में भी वार्ड पंचो के लिए बैठने की भी जगह नही है । और किसी काम को लेकर आने जाने वाले लोग खड़े रहकर ही अपना काम करवाते हे । पींजना ग्राम पंचायत किराये के एक कमरे में संचालित है । उन्होंने बताया कि भवन बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा व् जिला कलेक्टर को भी अवगत कराया जा चूका है । उसके बाद भी अभी तक कोई ध्यान नही दिया गया है । उन्होंने जिला कलक्टर बारां व् विधायक कोष से भवन निर्माण की मांग की है । साथ ही उन्होंने बताया कि करीब 700-800 के लगभग परिवार निवास करते है । और करीब 1400 वोटर है । उसके बाद भी मुख्यालय पर पंचायत का अपना भवन नही है ।