जन औषधि केंद्र शुभारम्भ : आमजन को मिलेगी सस्ती दवाई ,अच्छी दवाई
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 2 मई। गरीबों को सस्ती दवाई मिले , बिना दवाई के किसी गरीब के मरने की नौबत ना आए इसके लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का अभियान चलाया जा रहा है । इसी के तहत भीलवाड़ा जिले में सोमवार को प्रथम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी , न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल , एंव ज़िला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा के विशिष्ट आतिथ्य एंव वरिष्ठ कार्यकर्ता पेंटर सूरज की अध्यक्षता में किया गया । इस मोके पर विधायक अवस्थी ने कहा की प्रधानमंत्री की ग़रीब को गणेश मानकर प्रारम्भ की गयी इस योजना समाज के हर तबके को फ़ायदा मिलेगा । आमजन दवाई के अभाव में अकाल मौत से बचेगा । ज़िले में ऐसे जन औषधि केंद्र ओर खोले जाएँगे ताकि आमजन को लाभ मिल सकेगा । प्रदेश प्रभारी सचिन सोनी ने बताया कि जन औषधि केंद्र में 600 से अधिक उच्च गुणवत्ता युक्त दवाएं 50% से भी कम कीमत पर उपलब्ध रहेंगे साथ ही 154 सर्जिकल प्रोडक्ट जन औषधि केंद्र में मिलेंगे जो आम आदमी को काफी कम कीमत पर मुहया होंगे । जन औषधि केंद्र की दवाएं केंद्र सरकार से प्रमाणित और सत्यापित किए जाने के बाद ही सप्लाई की गई है ।आमजन में भी जन औषधि केंद्र खुलने से उत्साह का माहोल हे । कार्यक्रम में उपसभापति मुकेश शर्मा , चिकित्सा अधिकारी , भाजपा एंव कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित आमजन मोजूद रहे ।




Recent Comments