
बीडीओ -मुखिया ने किया चनचौरा पंचायत के किसान को सम्मानित
#देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
————————————–
माधोपुर में लीची बागवानी लगा किसानों ने दिखाई राह
———————————☆☆☆☆
एकमा।
प्रखंड स्थित रसूलपुर थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत को हरा भरने रखने,पेडों की रक्षा करने,आम – लीची आदि पेड़ों की बागवानी कर व्यवसाय को बढ़ावा लेने वाले एक दर्जन से ऊपर के किसानों को एकमा के बीडीओ अखिलेश कुमार व मुखिया विजय कुमार उपाध्याय ने सम्मानित किया।बीडीओ अखिलेश ने कहा कि पेड़ हमारे दुश्मन नहीं बल्कि मित्र हैं जिनके कारण हम जीवित हैं।बीडीओ ने चनचौरा पंचायत किसानों के साथ मुखिया विजय कुमार की भी सराहना करते हुए कहा कि इससे और लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।खास कर माधोपुर के सक्षम किसानों ने लीची व आम की बागवानी लगा कर पंचायत वासियों को एक नई राह दिखाई है।बागवानी से पंचायत के और भी किसानों को जुड़ने का आह्वान करते हुए मुखिया विजय कुमार ने कहा कि पंचायत के जो भी किसान पेड़ लगायेंगे और पेड़ों को बचाने जैसे उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें पंचायत की ओर से सम्मान पत्र के साथ आर्थिक पुरस्कार भी दिए जायेंगे।पेड़ लगाना ही काफी नहीं है बल्कि उन्हें पोषण कर बड़ा कर उनकी रक्षा करना भी हम किसानों की जिम्मेदारी है।जिन किसानों को सम्मान पत्र दिये गये उनमें माधोपुर के वीरेंद्र राय ऊधो,हरेन्द्र राय,मिथिलेश राय,सीताराम राय,सुदर्शन प्रसाद,गौतम महतो ,यशवंत राय मोहब्बत नाथ मठिया गांव के वशिष्ठ भारती आदि शामिल थे।
———————-




Recent Comments