जीएसटी को लेकर सर्राफा कारोबारियों की कार्यशाला सम्पन्न
व्यापारियों को बताई बारीकियां
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर” बारां 05 जुलाई। वाणिज्य कर विभाग की पहल पर शहर के सर्राफा कारोबारियों को जीएसटी के बारे में बारीकियों से रूबरू करवाने की कवायद करते हुए बुधवार को शहर के एक निजी रिसोर्ट में वाणिज्य कर विभाग तथा सर्राफा कारोबारियों की संयुक्त कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें वाणिज्य कर बारां वृत सहायक आयुक्त कुलदीप कुमार गुप्ता, टेªनर उमंग नंदवाना, राज्य कर अधिकारी दिलीप मीणा, कनिष्ठ कर अधिकारी दिनेश सोनी, सहायक योगेश कुंभारे, प्रहलाद महावर, अशोक बिलाल की टीम ने सर्राफा कारोबारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी देते हुए इसे आसान व सरल प्रक्रिया वाली प्रणाली बताया। मुख्य प्रशिक्षक उमंग नंदवाना ने व्यापारियों को तीनों श्रेणियों की जानकारी देकर अलग-अलग तरीके से कारोबार करने तथा टेक्स के बारे में जानकारी दी। नंदवाना ने बताया कि प्रथम श्रेणी जो व्यापारी टेक्सधारक है तथा दूसरी श्रेणी में कम्पोजिशन स्कीम के भीतर रहकर कारोबार करते है ऐसे कारोबारियों को बाहर से खरीदे जाने वाले सोने व चांदी के  जेवरों पर किस प्रकार से टेक्स चुका कर खरीदार से वहन करना है। वहीं बीस लाख के दायरे में रहने वाले कारोबारियों को टेक्स इनपुट का लाभ नही मिलने की बात बताते हुए पुराने व नए माल के जेवर बनाने और उन्हे विक्रय करने के बारे में जानकारी दी तथा नई व्यवस्था के तहत रजिस्टेªशन प्रक्रिया, टेक्स जमा कराने के तरीके, रिटर्न फाइल तथा संक्रमणकालीन जैसे कम्पोजिशन स्कीम के प्रावधान, टेªडर्स व विनिर्माता, जाॅबवर्क तथा विभिन्न कर दरों इत्यादि की जानकारी व्यापारियों को दी। जागरूकता कार्यशाला में साठ से अधिक व्यापारियों की उपस्थिति में टेªनर उमंग नंदवाना, कर अधिकारी दिलीप मीणा, दिनेश सोनी तथा कुलदीप गुप्ता ने व्यापारियों के सवालांें के जवाब देकर टेक्स प्रणाली से संतुष्ट किया। जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षत सर्राफा संघ अध्यक्ष ललितमेाहन खंडेलवाल ने की। इस कार्यक्रम में टेक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश अग्रवाल, वरिष्ठ कर सलाहकार त्रिलोकचंद गर्ग तथा एमएस गुप्ता भी उपस्थित थे।