छपरा सदर सीओ ने रायपुर बिंदगावा पंचायत के मुखिया से बाढ राहत राशि के अवैध उठाव पर दिया रिकवरी का आदेश 
#*************************************#
डोरीगंज-:
बाढ सहायता राशि के वितरण मे जनप्रतिनिधियो के द्वारा राशि गबन के मामलो का अब लगातार पर्दाफाश होने का सिलसिला शुरू हो गया है सदर के जलालपुर व विष्णुपुरा आदि दो  पंचायतो से राशि की रिकवरी होने के बाद  सदर सीओ के द्वारा यह तीसरी नोटिश प्रखंड के रायपुर बिनगाँवा पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र राय के विरूद्ध जारी किया गया है।
जिसमे सदर सीओ के द्वारा मुखिया पर फर्जी तरीके से पंचायत के विभिन्न वार्डो मे अपने परिजनो व चहेतो का नाम शामिल कर बाढ सहायता राशि का उठाव किए जाने का आरोप लगाते हुए मुखिया को सूचना प्राप्ति के तीन दिनो के अन्दर अंचल नजारत मे राशि जमा कर दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है सीओ के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह निर्देश भी दिया गया है कि  यदि तीन दिनो के अन्दर राशि जमा नही किया गया तो जिला प्रशासन से पदमुक्त किए जाने की अनुशंसा के साथ संबंधित थाने मे प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी ।
सुत्रो के अनुसार ऐसा कोई पंचायत नही है जिसमे बाढ राहत मे गड़बड़झाला न हुआ हो ।जो जाँच का विषय है इस सब मामलो मे अनुश्रवण समिति की मिलीभगत से अवैध रुप से राशी का उठाव किया गया है । ऐसे मामलो मे समिति लपेटे मे आ सकती है ।