सिवान :दिल्ली पुलिस ने हसनपुरा में की छापेमारी, पप्पू गेस्ट हाउस में ठहरे थे दोनों शूटर
#परवेज अख्तर /सीवान
सिवान :
फिरोज साईं हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को हसनुपरा थाना क्षेत्र स्थित उसरी बाजार में छापेमारी की। यहां पुलिस ने उसरी बाजार निवासी पप्पू जायसवाल के घर पर पहुंच कर पूछताछ की। हालांकि पुलिस को पप्पू नहीं मिला।पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस पुन वापस लौट गई। मिली जानकारी के अनुसार महिपालपुर स्थित पप्पू गेस्ट हाउस में ही फिरोज की हत्या करने वाले दोनों शूटर जाकर रुके थे। मिली जानकारी के अनुसार संदीप यादव ने पप्पू जायसवाल से संपर्क कर शब्बीर और अमजद को महिपालपुर स्थित पप्पू गेस्ट हाउस में कमरा दिलाया था। इसके बाद दोनों ही शूटर दो दिनों तक संदीप के साथ फिरोज की रेकी कर रहे थे और रेकी के बाद मौका पाते ही दोनों अपराधियों ने फिरोज की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पप्पू फरार है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। जिसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।
महिपालपुर- द्वारका-कापासहेड़ा में रहते हैं ज्यादा बिहार के
बता दें कि महिपालपुर समीप एयरपोर्ट होने के कारण यहां बिहार से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और यहां पांच से छह तल्ले के कई बिल्डिंग में गेस्ट हाउस चलता है। इन्हीं में एक पप्पू गेस्ट हाउस भी है। जहां एक-एक कमरे लेकर एक से दो दिनों के लोग ठहरते हैं। वहीं महिपालपुर-द्वारका और कापसहेड़ा आपस में काफी सटे हुए हैं। कापसहेड़ा एनसीआर बॉर्डर होने के कारण अपराधियों के लिए सेफ माना जाता है। यहां अपराधी घटना को अंजाम देकर सेक्टर 14 के रास्ते आसानी से हरियाणा में प्रवेश कर जाते हैं।
—




Recent Comments