सांसद श्री रूडी ने छात्र संघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर दी बधाई

छपरा
सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जय प्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सभी पांच सीटों पर जीत को छात्र हित में स्वच्छ राजनीति की जीत बताया है।
श्री रूडी ने सारण में विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र संघ के चुनाव में सभी पांच पदो पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर विजेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई और सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ दी है।
श्री रूडी ने कहा कि सारण की इस जीत से मा॰ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वच्छ राजनीतिक संकल्पना को बल मिला है ।




Recent Comments