*सीवान : सरकार की नाकामियों के खिलाफ भाजपा ने पचरुखी में दिया धरना*
✍कुमार विपेंद्र
सीवान : पचरूखी प्रखण्ड मुख्यालय पर आज भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ।
जिसमें बिहार में बढ़ते अपराध, वृद्धा पेंशन, किसानों की कर्ज माफी, बिहार की गिरता हुई शिक्षा व्यवस्था इत्यादी के बारे में चर्चा की गई।धरना में आये लोगों को संबोधित करते हुए शास्त्री जी मिश्र ने कहा कि बिहार की बदहाली के लिए जिम्मेदार सूबे के सीएम नीतीश कुमार को आगामी चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।
इस धरना की अध्यक्षता दीनानाथ सिंह पटेल ने किया, बीजेपी जिला महामंत्री नन्द प्रसाद चौहान ,बैरिस्टर सिंह, शास्त्री जी मिश्रा, जितेंद्र सिंह, लालबाबू तिवारी, बुलेट सिंह, आदित्या पंकज सिंह पटेल, अशोक सिंह, धीरू जी, बिनोद सिंह, पिंकू तिवारी, उदय कुशवाहा, अरुण सिंह, राजू माली समेत एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।