खड्डा बना मुसीबत,पालिका प्रशासन सुस्त
तारिख खान
रायसेन 9 अप्रैल। नगरपालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है 1 महीने से खुदा पड़ा हुआ नाले में आज सुबह एक बच्चा साइकिल समेत गिर गया जिसको गंभीर चोटे आंई है बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया आजा उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है बच्चों को हाथ पैर में चोट आई है हम आपको बतादे की करीबन एक डेढ़ महीने से यह नाला खुदा हुआ पड़ा है नगर पालिका द्वारा नाला बनने के लिए खोदा गया था मगर अभी तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया है जिसकी वजह से यह नाला खुला हुआ ही पड़ा है जिससे रहवासियों को हमेशा इसमें गिरने का डर बना रहता है और इस ना ले के सामने दुकानें हैं दुकानदारो को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है रायसेन के वार्ड नंबर 17 भोपाल रोड पर आज एक बड़ी घटना होने से बच गई जब 1 महीने से खुदा हुए नाले में एक बच्चा साइकिल के साथ गिर गया राहत की बात येह रही कि बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई उपचार के बाद बच्चे को घर पहुंचा दिया गया नगर नगर पालिका की अभी आंख नहीं खुली तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है




Recent Comments