राज्यमंत्री ने सुना जनता के दिल का दर्द
मुख्यमंत्री जी ने काम के लिये बनाया हे मंत्री आराम के लिये नहीं
ज़ुल्फ़िकार अली खिलची
बाड़मेर 8 अप्रेल। उर्दू अकादमी के चेयरमेन राज्यमंत्री अशरफ अली ने शनिवार की रोज पाटोदी, रिछोली, नवोडा बेरा, थोब में लोगो की जन समस्याएं सुनी। पाटोदी में एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे वसुन्धरा राजे ने आपके समस्याओं और आपके दर्द को सुनकर हल करने के लिए बनाया हैं। कोई विभाग आपकी हक बात को न सुने, मेरे तक बात पहुंचाये मैं उससे आपका काम कराउंगा।
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और विद्युत जैसी मुलभूत सुविधा के लिए तत्पर हैं। मुझे निर्देश दिया गया है कि इन विभागों में जाकर लोगो की समस्याओं का निराकरण करे ओर अधिकारियों की गतिविधियों की रिपोर्ट मेरे तक अवगत करावें। जो विभाग अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह है और जनता की नही सुनते है उनके खिलाफ कार्यवाही होगी। मैं आपके हक की बात के लिए हमेशा तैयार हूं जब भी आप मुझे कोई समस्य बताओगे मैं पुरी कोशिश करूंगा उसे हल करने के लिए। उनके साथ केसरपुरा सरपंच अमरे खां, भाखासर सरपंच हनीफ खां, नवोडाबेरा सरपंच साबुखां, सबलासर सरपंच हासम खां, नवोडा तला सरपंच अबु खां, नया तला सरपंच हासम खा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




Recent Comments