
नव वर्ष पर निकाली गई शोभा यात्रा
————
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट
———-
इसुआपुर (सारण)
हिन्दु नववर्ष के उपलक्ष में जय श्री राम और भारत माता की जय के जयकारे से गूंजा इसुआपुर ,हिन्दु वाहनी सेना के सदस्यों ने इसुआपुर में नव वर्ष का स्वागत भव्य शोभा यात्रा निकाल कर किया।जिसमे गाजे- बाजे तथा सैकड़ो दुपहिया वाहनों के साथ भगवा ध्वज लिए युवा जय श्रीराम तथा भारत माता की जय जैसे नारे लगा रहे थे .शोभा यात्रा की शुरूआत शामकौरिया बाजार से की गई ,जो गंगोई ,सतासी ,नागराज ,आतानगर ,इसुआपुर ,अमरदह ,केरवां ,सिसवां ,महुली ,अफजलपुर होते हुए पुनः शामकौरिया पहुंची .जहां राम भक्त युवकों द्वारा मिठाईयां बांटी गई. साथ ही लोगों से हिन्दु नववर्ष त्योहार के रूप में मनाने की अपील की गई. शोभा यात्रा का नेतृत्व :-
युवा सम्राट पप्पु सिंह ,अमर सिंह ,शीला यादव ,उपेन्द्र भगत ,कमलेश कुमार ,मधुसुदन कुमार ने किया .




Recent Comments