सिवान :सीटू बाइपास का कार्य ग्रामीणों ने रोका
#परवेज अख्तर, सिवान): मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज के निकट सिटी टू बाइपास सड़क के निर्माण का विरोध करते हुए सर्वे कार्य को शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। यहां लार से सिवान के लिए सिटी टू बाइपास सड़क निर्माण को रेलवे के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने के प्रस्ताव पर आई टू वर्ल्ड द्वारा सर्वे कराया जा रहा था। सर्वेयर कृष्णा चंदेल जब अपने कर्मियों के साथ गोपाल चक गांव के सामने मुख्य मार्ग काम शुरू किया तो धीरे-धीरे काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पहले उनसे सर्वे कार्य के उद्देश्य की जानकारी प्राप्त की। कुछ ही देर में गोलबंद होकर ग्रामीण सर्वे कार्य का विरोध करने लगे। इस दौरान सर्वेयर ने ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने समझने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना था की सर्वे कर सिटी टू बाइपास सड़क के लिए ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण सरकार कर लेगी।
ग्रामीणों का यह भी कहना था कि उनके पास पहले से ही बहुत कम जमीन है जिस पर वे खेती कर किसी तरह गुजर बसर करते हैं। लेकिन इस कार्य के नाम पर जब उनसे भी जमीन छीन जाएगी तो वे कैसे जीवन यापन करेंगे। विरोध को देखकर सर्वे का काम बंद कर दिया गया और सर्वे को आए सभी कर्मी वापस चले गए। मौजूद ग्रामीणों में लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, रामा शंकर प्रसाद, जय शंकर यादव, हमीद मियां, सुल्तान मियां, भिरगु नाथ सिंह, बोलबम राजभर,रसूल अंसारी समेत कई अन्य थे।
——————-




Recent Comments