कस्तूरबा विद्यालय में मनाई गई जयंती समारोह
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट
——
बनियापुर (सारण)
प्रखण्ड में कस्तूरबा गांधी के जयंती पर कस्तूबा गांधी आवासीय विधालय में आठवीं वर्ग के छात्राओ को नवी वर्ग में प्रोन्नत होने पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखण्ड प्रमुख मंजूषा ओझा ने छात्राओं को सम्बोधित कर कहा की एक शिक्षित बेटी समाज को व परिवार को रौशन कर सकती है। समारोह में छात्राओं को पुस्तक, बैग, स्टेशनरी, छाता आदि दे कर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह, मुखिया शिवचरण दास, उप मुखिया मनमन त्रिपाठी आदि लोग शामिल थे।




Recent Comments