
आग लगने से दो फुसनुमा मकान जल कर राख
——
राजू सिंह की रिपोर्ट
——
बनियापुर (सारण)
खाना बनाने के क्रम में उड़ी चिंगारी से तख्त पिठौरी गांव में दो फुसनुमा मकान जलकर राख हो गई। जहां ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के लाख प्रयास के बावजूद घर के समान आदि जल गई।
घटना के बारे में बताया गया है की बतासों कुँवर के घर खाना बनाने के क्रम में चिंगारी उड़ी । जहां गर्म पछुआ हवा के कारण आग की लपटे तेजी से बढ़ते हुए लालजी कुमार साह के मकान को भी जला दिया। तथा दोनों के घर रखे आनाज कपड़ा तथा अन्य समग्री जलकर राख हो गई। मौके पर स्थानीय मुखिया सुगंती देवी द्वारा तत्काल पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया। वही आपदा राशि हेतु अंचलाधिकारी को आवेदन किया गया है।




Recent Comments