
मोदी पार्ट 2 सरकार में जदयू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में सांकेतिक भागीदारी को नहीं स्वीकारा,आरसीपी सिंह ने नहीं लिया शपथ
सेंट्रल डेस्क : गुरुवार के मोदी पार्ट 2 सरकार में जदयू ने भाजपा द्वारा दी जा रही सांकेतिक भागीदारी को नकार दिया।जिससे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नामों की सूची में रहे आरसीपी सिंह ने मंत्री पद का शपथ नहीं लिया ।खबर है कि जदयू तीन मंत्री पद चाह रहा था,लेकिन भाजपा ने एक ही मंत्री पद देने की ऑफर किया।जिसको लेकर दिल्ली में शाम को नीतीश कुमार के आवास पर जदयू की एक बैठक हुई।जिसमें निर्णय लिया गया कि बिना मंत्री पद के भी जदयू एनडीए में बना रहेगा।

इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कु ने कहा कि भाजपा हमे सांकेतिक भागीदारी दे रही थी, जो मुझे मंजूर नही है।इसलिएजदयू कोटे से मंत्री नहीं बनने के कारण भाजपा जदयू में कोई मतभेद नही है।हम बिहार में साथ साथ सरकार चला रहे है और एनडीए भी बने रहेंगे।




Recent Comments