
मढौरा मे श्री हनुमान जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
——
मढौरा /सारण
मढौरा मे श्री हनुमान जयंती पर गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई ।मंगलवार को शोभा यात्रा मे श्री राम ,लक्ष्मण ,हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र था ।सैकड़ो की संख्या मे तपती धूप मे श्री हनुमान भक्तो ने शिल्हौरी मंदिर मे पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा मे पैदल ,दुपहिया वाहन एवं घोड़ा की सवारी से झांकी के साथ मढौरा नगर का भ्रमण किया ।जगह-जगह व्यवसायीयों ने शर्बत एवं पेय जल पिलाकर पुण्य की भागी बन रहे थे ।डीजे की धुन पर नवयुवक भक्ति गीतों के साथ थिरक रहे थे ।घोड़सवारों ने भी यात्रा मे अपनी करतब से लोगो को आकर्षित कर रहे थे ।मढौरा मे पिछले रामनवमी के दिन भी शोभा यात्रा निकाली गई थी और श्री हनुमान जयंती पर फ़िर शोभा यात्रा हिंदुत्व की अलख जगा रहे थे ।
शोभा यात्रा मे सभी महावीरी झंडा लिये सर पर धार्मिक पट्टी बांधे हुये थे ।जय श्री राम एवं जय श्री हनुमान की नारों से नगर गूंजयमान हो गया ।इस मौके पर शिल्हौरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कु उर्फ जुगुनु ,जिला परिषद के पुर्व मे प्रत्याशी रहे अश्वनी कु ,अजित राय ,उधारू साह ,रवि सोनी ,रंजीत कुमार ,अधिवक्ता संजय कु सिंह सहित सैकड़ो श्रीहनुमान भक्त शोभा यात्रा मे शामिल थे ।




Recent Comments