​कटिहार:आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के चयन हेतु 3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
👉देखें कटिहार जिले के किस प्रखंड में है कितनी रिक्तियां
👈



“दैनिक खोज खबर” के लिए कटिहार से रूपेश कुमार एक्सक्लुसिव रिपोर्ट👉


बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा एवं महिलाओं विशेष रूप से गर्भवती एवं दूध पिलाती माताओं को बेहतर जीवन की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना कराई जा रही है।

कटिहार जिले में कुल 501 सेविका एवं 407 सहायिका की बहाली होनी है। जिसमें की
मनिहारी प्रखंड में 08 सेविका, 09सहायिका
मनसाही प्रखंड में 34 सेविका 32 सहायिका
अमदाबाद प्रखंड में 17 सेविका 16 सहायिका
बारसोई प्रखंड में 48 सेविका 48 सहायिका
समेली प्रखंड में 19 सेविका 18 सहायिका
प्राणपुर प्रखंड में 44 सेविका 41 सहायिका
कदवा प्रखंड में 72 सेविका 67 सहायिका
बलरामपुर प्रखंड में 12 सेविका 11 सहायिका
बरारी प्रखंड में 51 सेविका 47 सहायिका
कोढ़ा प्रखंड में 28 सेविका 25 सहायिका
फलका प्रखंड में 11 सेविका 10 सहायिका
आजमनगर प्रखंड में 98 सेविका 98 सहायिका
डंडखोरा एवं हसनगंज प्रखंड में 11 सेविका एवं 10 सहायिका
का चयन पोषक क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल या आंगनवाड़ी केंद्र में आमसभा कर पर्यवेक्षिका एवं वार्ड सदस्य द्वारा होना है।
*सेविका तथा सहायिका के लिए आवेदन 19 जून 2017 से 3 जुलाई 2017 तक कर सकते हैं।*सेविका तथा सहायिका के लिए 10 जुलाई को आमसभा होना है।
फलका प्रखंड क्षेत्र में 11 सेविका एवं 10 सहायिका का चयन होना है।
जो इस प्रकार है
भंगहा पंचायत के दुर्गा स्थान वार्ड नंबर 04 के केंद्र संख्या 172
घोंघेली वार्ड नंबर 16 के केंद्र संख्या 173
पोठिया पंचायत के पोठिया मध्य वार्ड नंबर 08 के केंद्र संख्या 174
शब्दा पंचायत के सिमरिया रुचदेव वार्ड संख्या 02 के केंद्र संख्या 175
सालेहपुर पंचायत के कामिल टोला वार्ड संख्या 07 के केंद्र संख्या 176
भरसिया पंचायत के भरसिया पटवार टोला वार्ड संख्या 08 के केंद्र संख्या 177
सोहथा उत्तरी पंचायत के गोपालपट्टी वार्ड संख्या 11 के केंद्र संख्या 178
पिरमोकाम पंचायत के चंदवा गांव के वार्ड संख्या 07 के केंद्र संख्या 179
मोरसंडा पंचायत के ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या 08 के केंद्र संख्या 181
रहटा पंचायत के हसेली मुसहरी टोला के वार्ड संख्या 08 के केंद्र संख्या 180
रहटा पंचायत के रहटा मध्य वार्ड संख्या 04 के केंद्र संख्या 182 मिनी के लिए एक सहायिका का चयन होना है।आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका द्वारा 6 साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को पूरक पोषाहार, पाठशाला पूर्व शिक्षा, पोषण शिक्षा, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं रेफरल सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।