कटिहार:लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत खुले में शौच मुक्त बनाने को लेकर आयोजित की गई एक बैठक
“दैनिक खोज खबर” के लिये *कटिहार से रूपेश कुमार* की रिपोर्ट
कटिहार जिले के फलका प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत जीविका भवन में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सतीश मंडल ने की।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, अंचल पदाधिकारी जगरनाथ चौधरी, पंचायत समिति प्रदीप प्रभा, मुखिया किरण पटेल, मधु देवी, जीविका पोठिया के सीसी राजेश कुमार, जीविका दीदी खुशबू, भावना, जूही, आदि उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिन घरों में शौचालय नहीं है वहां शौचालय निर्माण कराना है।
मौके पर बीपीएम कृष्णदेव कुमार ने कहा कि जिस प्रकार पोठिया, भंगहा एवं गोविंदपुर पंचायत में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता फैलाई गई है। उसी प्रकार प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी ग्राम सभा कर जानकारी दी जाएगी। प्रखंड के वार्ड सदस्य द्वारा ऐसे घर को चिन्हित करना है, जहां शौचालय निर्माण नहीं हुआ है। उस चिन्हित परिवार की सूची मुखिया द्वारा अग्रसारित करवाकर प्रखंड स्वच्छता समिति को देना है। ताकि जल्द से जल्द सर्वेयर द्वारा जांच कराकर शौचालय का निर्माण कराया जाए।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सतीश मंडल ने कहा कि इसके लिए सभी व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा। लोहिया स्वच्छता अभियान को सफल बनाना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि *”मन का मंदिर देवालय है, तन का मंदिर शौचालय है”* शौचालय का निर्माण करा कर अपने प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त कराने का संकल्प लें।




Recent Comments