रवि रंजन सिंह बिहारशरीफ संवाददाता ।
बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में मंगलवार को तालाब खुदाई के दौरान काला पत्थर का दो फिट लंबा भगवान विष्णु का अति प्राचीन मूर्ति मिला हैं।
ग्रामीणों ने जानकारी दिया कि विगत दो दिनों से गांव के एक व्यक्ति द्वारा भरावट हेतु आम गैरमजरूआ तालाव से जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी खोदा जा रहा था। इसी दौरान यह मूर्ति देखा गया। इसकी भनक मिलते हीं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष दौड़ पड़े और मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद गांव के तीन टोला मिलाकर बना शिवनगर गांव में भगवती स्थान के समीप ले जाकर स्नान कराकर घी लगा दिया, एवं पूजा पाठ करना शुरू कर दिया। मूर्ति बिल्कुल काला है और घी लगा देने के बाद पूरा चमकीला हो गया। लोगों का अनुमान है कि इसकी कीमत करोड़ में भी जा सकती है। अगल बगल गांव के लोगों का कहना है कि इस गांव में भगवान बिष्णु का मूर्ति एवं मंदिर बना हुआ है। इसलिए यह दूसरे गांव को दे देना चाहिए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पूरे दल बल के साथ पहुंचकर मूर्ति को सुरक्षा देना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने जानकारी दिया कि इसकी सूचना अंचल अधिकारी रोहित कुमार को भी दे दिया गया है। समाचार प्रेषण तक अंचलाधिकारी नहीं पहुंच पाए थे। ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दिया कि विगत दो वर्ष पूर्व में भी इसी तालाव में मिट्टी खुदाई के दौरान भगवान विष्णु का करीव चार फीट लंबा मूर्ति मिला था। जिसे ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम स्थापित कर भव्य एवं विशाल मंदिर का निर्माण कर दिया है। विगत कुछ माह पूर्व में भी भगवान गणेश का मूर्ति मिला जिसे ग्रामीणों द्वारा गांव में हीं स्थापित कर दिया। एक और टूटा हुआ मूर्ति मिला था जिसे पटना पुरातत्व को दे दिया गया था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गांव अति प्राचीन होने के कारण खुदाई में अभी और भी मूर्ति मिल सकता है।




Recent Comments