जहाजपुर: मीणा समाज के मालाजी जयंती पर 20 लाख के भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास

आज़ाद नेब
जहाजपुर 2 जुलाई। मीणा समाज के मालाजी जयंती पर मालाजी विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम विधायक कोष से निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण मे प्रधान शिवाजी राम मीणा ने कहा की विकास मे कोई कमी नही आयेगी।
नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा ने इस कार्यक्रम मे पानी व शौचालय निर्माण के लिए दस लाख रूपये की घोषणा की। विकास की ओर बढते कदम मे मालाजी जयंती पर मालाजी मंदिर परिसर में 20 लाख की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास ओर दो भवनो का लाकार्पण पूर्व विधायक और प्रधान शिवजीराम मीना ने किया।
इस मौके पर उप प्रधान अंजनी शर्मा,चेयरमेन नरेश मीना,तहसीलदार ओमप्रकाश जैन,पार्षद दिनेश पत्रिया, नजीर मोहम्मद,अरविंद भुवालिया राकेश पत्रिया राजीव काटिया श्याम चौधरी,महेंद्र खटीक, रतनलाल खाती सहित मीणा समाज के पंच पटेल मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी ने किया।




Recent Comments