राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर आमजन में जागरुकता लाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com )
भीलवाडा, 16 मई।  जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिला व ब्लॉक स्तर पर डेंगू रोग के बचाव हेतु जागरुकता लाने व आमजन को इस रोग के प्रति सावचेत रहने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर चिकित्साकर्मियों द्वारा लोगों को इस बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिए जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.सी. जीनगर ने बताया कि डेंगू रोग मच्छर जनित वायरल रोग एडीस एजिप्टी नामक मच्छर के माध्यम से फैलता है।  यह मच्छर घरेलू वातावरण में एवं आस-पास इकट्ठे साफ पानी में उत्पन्न होता है।  यह मच्छर दिन के समय काटता है।  इस बीमारी के बचाव एवं रोकथाम के लिए राज्य सरकार व जिला स्तर पर विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा हे। इस कार्य योजना के तहत सभी जिले के चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिये गये हैं।  उन्होंने घरेलू स्तर पर डेंगू रोग से बचाव के उपायों मे सहयोग करने का आग्रह करते हुए बताया कि अपने घरों में सभी जगहों पर साफ-सफाई पका पूर्ण ध्यान रखने के साथ ही घर के आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दे एवं पुराने टायर, कबाड को छत पर इकट्ठा न करें।  कूलर व घरों में प्रयुक्त पानी की टंकियों परिण्डे की साप्ताहिक रगड कर सफाई करें एवं सूखा होने पर ही पुनः भरें जिससे की इस रोग पर विजय हांसिल की जा सके।