एकमा में ट्रक के नीचे आयी पल्सर बाइक
एकमा संवाददाता
एकमा मांझी मुख्य मार्ग पर पूर्वी रेल गुमटी के निकट सड़क पर खड़ी एक पल्सर मोटर बाइक ट्रक के नीचे आया गयी।
इस संबंध में बताया जाता है कि एक युवक अपनी बाइक खड़ी कर बगल के दुकान से कुछ सामान खरीद रहा था तभी उसकी पल्सर बाइक गिर गयी और नजदीक से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गयी।
ट्रक का पिछला पहिया पल्सर बाइक पर चढ़ गया जिस कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। इसमे कोई हताहत नही हुआ है
आक्रोशित युवक ने इसे लेकर ट्रक चालक से नोकझोक भी की।