*रांची में आयोजित हो रहें 19 वीं टैलेन्ट हन्ट फूटबाल चैम्पियनशिप में बिहार टीम मे सीवान की छः बेटिया
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*

==============
*👉विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रचार के लिए रांची आयोजित हो रहें जोनल फूटबाल प्रतियोगिता के लिए सीवान की छ: बेटियों का हुआ चयन👈*
*👉बीस सदस्यीय बिहार टीम सीवान रानी लक्ष्मिबाई स्पोर्ट्स क्लब की छ: खेलाङी शामिल👈*
♨अॉल इंडिय फुटबॉल फेडरेशन द्वारा भारत मे आयोजित होने वाले अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रचार प्रसार के लिए भारत सरकार के युवा एवं खेल मन्त्रालय तथा गृह मन्त्रालय द्वारा आयोजित उर्जा सी .ए .पी .एफ .अंडर 19 वीं टैलेन्ट हन्ट फूटबाल चैम्पियनशिप 2017 के जोनल प्रतियोगिता हेतु घोषित बिहार की 20 सदस्यीय टीम मे सीवान की रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा की छ: खिलाडी अमृता कुमारी ,अनिशा कुमारी ,निशा कुमारी ,ममता कुमारी ,ज्योति कुमारी एवं अमिशा कुमारी का चयन बिहार के सिमान्त सशत्र सीमा बल द्वारा किया गया है . यह प्रतियोगिता रांची मे 17 से 22 जून तक आयोजित होगा .जिसमे पुर्वी भारत के 10 राज्यों की टीमें भाग ले रही है .इन खिलाडीयों के प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया की इन खिलाडीयों का चयन पटना मे आयोजित अंतर जिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे बेहतर खेल के आधार पर किया गया है.
उपर्युक्त खिलाडीयों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण बेतिया के नरकटिया गंज स्थित एस .एस .बी .ट्रेनिंग सेंटर मे दिया गया .श्री पाठक ने बताया की जोनल प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य की टीम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लेगी जहाँ प्रधान मंत्री मौजूद रहेंगे.इन खिलाडीयों के चयन पर वरिय अधिवक्ता ईश्टदेव तिवारी ,उमेशचन्द्र श्रीवास्तव ,काशीनाथ मिश्र ,फुलेना यादव ,मुनिब अन्सारी ,सुनिल दुबे ,राजीव रंजन कुमार ,दुर्गा प्रताप सिंह ,भा रतेश्वर तिवारी ,रमेश कुमार सिंह ,,वरिश्ट क्रिकेटर परमेन्दर शर्मा मुकेश मधेसिया सहित कई लोगों ने शुभकामना दी है .




Recent Comments