परसा में हत्या से नाराज ग्रामीणों ने आगजनी कर रोड किया जाम

परसा:स्थानीय बजार स्तिथ पोझी चौक पर बीती रात अज्ञात अपराधियो ने चौकीदार बिनय कुमार उर्फ़ बच्चा माँझी को गोली मारकर हत्या करने से नाराज परिजन तथा ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह दरोगा राय चौक पहुँच सीवान शीतलपुर एसएच 73 पर टायर जलाकर यातायात को पूर्ण रूप से बाधित कर दिया गया।और पुलिस तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी किया गया।तथा अपराधियो की अविलंब गिरफ्तारी की मांग किया गया।आक्रोशित लोगो ने बजार के दुकानों को बंद करा दिया।उधर हाई स्कूल चौक परसा परसौना पथ परसा थाना रोड की जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुँच आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया गया और 3 घंटे बाद यातायात बहाल किया जा सका।यातायात बाधित होने से सड़क के दोनों तरफ बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई।
#महिलाओ ने चौकीदार की हत्या के बिरोध में किया सड़क जाम-
चौकीदार बच्चा राम की अपराधियो द्वारा गोली मारकर किया गया निर्मम हत्या से नाराज गाँव के सैकड़ो महिलाओ किशोरीयों ने परसा सुतिहार पथ पर चौकीदार के घर के समीप बास बल्ला तथा ट्रक को खड़ा कराकर यातायात पूर्ण रूप से बाधित कर दिया गया।मुख्य पथ से आने जाने वाले बाईक को भी नही जाने दिया जा रहा था।हाथो में लाठी डंडा तथा मूसर लिए महिलाओं ने पूर्ण रूप से सड़क जाम कर पुलिस से जल्द अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग किया जा रहा था।महिलाओं द्वारा किया गया यातायात बाधित चौकीदार की सामाजिक लगाव को दर्शा रहा था।बच्चा राम मिलनसार ब्यवहार होने के कारण गाँव समाज के सभी बर्ग के लोगो के बीच मायूसी था।
#एसपी ने किया चैकीदार की हत्या की जांच-
गत सोमबार की शाम परसा थाना में कार्यरत परसा मथुरा गाँव निवासी स्व राजन राम का पुत्र विनय कुमार अकेला उर्फ़ बच्चा राम स्थानीय बजार के पोझी चौक पर ड्यूटी में तैनाथ था।तभी बाईक पर सवार अज्ञात अपराधियो ने फायरिंग शुरू कर दिया जिससे चौकीदार को दो गोली और घटना स्थल पर मौत हो गया।घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिकिशोर राय ने घटना स्थल पहुँच घटना की जनकारी लिया।और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।एसपी ने अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया।एसपी के निर्देश के आलोक में सोनपुर डीएसपी पंकज कुमार शर्मा दरियापुर परसा थाना के पुलिस द्वारा अलग अलग स्थानों पर छापेमारी किया गया।लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नही लगी है।मृतक चौकीदार के मोबाईल के कॉल डिटेल के अधार पर करवाई शुरू कर दिया गया है।
#चौकीदार की मौत से परिजन और गाँव में मचा कोहराम-
थाना में कार्यरत परसा मथुरा गाँव निवासी चौकीदार बच्चा राम की अज्ञात अपराधियो द्वारा बिच चौक पर खुलेआम गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही परिजनों और गाँव में कोहराम मच गया।चौकीदार की मौत की खबर मिलते ही पत्नी कुसमी देवी पुत्र शम्भू कुमार पुत्री काजल कुमारी रीना कुमारी स्नेहा कुमारी वसा कुमारी का रो रो कर बुड़ा हाल था।पत्नी और पुत्र पुत्री की चीख पुकार से महौल गमहीन हो गया तथा उपस्तिथ ग्रामीण अपनी आँखो की आँशु को नही रोक सका।




Recent Comments